राजनांदगांव

भाजपा ने गहिराटोला में चलाया गांव-गांव, घर-घर चलो अभियान
16-Apr-2023 3:15 PM
भाजपा ने गहिराटोला में चलाया गांव-गांव, घर-घर चलो अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 अप्रैल।
राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा संगठन ने 6 अप्रैल भाजपा स्थापन दिवस से 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया। जिसमें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को एक बड़ा अभियान गांव-गांव चलो, घर-घर चलो दिया गया था।

इस अभियान की अंतिम कड़ी में 14 अप्रैल को प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने अपना कार्यक्रम खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़ विधानसभा के ग्राम गहिराटोला (पैलीमेटा) में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा की अगुवाई में आयोजित किया गया। इसमें केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को भाजपा नेताओं ने आम जनता को बताया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास में पहली बार आजादी के बाद पिछड़ी जातियों की उन्नति व विकास की चिंता की । मोदी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया। ओबीसी छात्रों को मेडिकल शिक्षा में आरक्षण दिया। 27 ओबीसी जाति के सांसदों को मंत्री बनाया, जो ऐतिहासक निर्णय था। सियाराम साहू खैरागढ़ विधानसभा प्रभारी और पूर्व विधायक कवर्धा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर वर्ग के लिए योजना बनाकर उनके विकास के लिए काम किया। प्रधानमंत्री आवास योजनाए उज्जवला योजनाए घर घर शौचालय का निर्माण, आयुष्मान भारत योजना जैसे अनेक कार्य कर इतिहास रच दिया है।

असुविधाग्रस्त था गांव - कोमल
खैरागढ़ के पूर्व विधायक और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कोमल जंघेल ने कहा कि  मैं पहली बार विधायक बना तो गहिराटोला पहुंचने कोई सडक़ नहीं था। गांव पूरा असुविधा से ग्रस्त था। यहां कोई जनप्रतिनिधि नहीं आते थे। मैं स्वयं मोटर साइकिल से पहली बार आया था और इस गांव को विकसित करने का संकल्प लिया था। सर्वप्रथम इस गांव को मुख्यमंत्री सडक़ योजना से जोडक़र पक्की सडक़ बनवाया था। गांव में गौरव पथ का निर्माण, सामुदायिक भवन का निर्माण, कबीर मंच का निर्माण, विद्युत विस्तार, पेयजल की व्यवस्था जैसे अनेक कार्य अपने कार्यकाल में किया, जो रमन सिंह के शासन में संभव हो सका था और आज पूरे क्षेत्र में कांग्रेस सरकार में विकास रूक गया है। श्री जंघेल ने उपचुनाव में सहयोग के लिए सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।

एकजुट होकर काम करने की जरूरत - विक्रांत
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि आगामी 2023 की विधानसभा में प्रदेश में भाजपा सरकार बनानी है। कांग्रेस के भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। अंत में जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में डॉ. लेखराम निर्मलकर, रमेश सोनवानी,  चंद्रशेखर यादव, तीरथ चंदेल,  विसेसर दास साहू, टीकम वर्मा,  हरप्रसाद वर्मा,  कृष्णाकांत महोबिया,  प्रकाश जंघेल,  दीनू सिन्हा, केसो वर्मा, अनूप वर्मा,  संतन साहू,  मनमोहन वर्मा, ललित सोनी,  भावेश कोचर, आदर्श बहादुर सिंह, सूरज वर्मा,  मुकचंद नायक, अनुज साहू, रोशन जंघेल,  अशोक साहू सहित अन्य कार्यकता शामिल थे। संचालन मिनेश वर्मा और आभार प्रदर्शन संतन साहू ने किया।
 


अन्य पोस्ट