राजनांदगांव

शांतिनगर कैलाशधाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन
14-Apr-2023 3:27 PM
शांतिनगर कैलाशधाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 14 अप्रैल। जिला भाजपा एवं जिला भाजयुमो के निर्देशानुसार भाजयुमो उत्तर एवं दक्षिण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय शांतिनगर कैलाश धाम में बुधवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शांतिनगर सहित आसपास के लोगों ने अपना स्वास्थ परीक्षण करवाया। चिकित्सकों ने परीक्षण करवाने आए लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार दवाईयां भी उपलब्ध कराया।

इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, महामंत्री राजेन्द्र गोलछा, उपाध्यक्ष सावन वर्मा, भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, महामंत्रीद्वय हकीम खान, गोलू गुप्ता, भाजयुमो जिला मंत्री पिन्टू वर्मा, भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव,  उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर, कमलेश लहरे, आदित्य पराते, हिमांशु सोनवानी, सुवितेश श्रीवास्तव, अभिषेक यदु, आशीष सिन्हा, सौरभ सिंह राजपूत, संस्कार झा, सालू वर्मा, मंजू चौबे, सुरेश डेकते, मनोहर साहू, मनीष साहू, अविनाश टेमबुरकर, किरण निषाद सहित भाजयुमो के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव एवं सज्जन सिंह ठाकुर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस को सामाजिक न्याय सप्ताह के रुप में मना रही है। जिसका समापन 14 अप्रैल को बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती के दिन किया जाएगा। भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठ द्वारा इस दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सामाजिक न्याय सप्ताह में पूर्व में युवा मोर्चा द्वारा शीतला मंदिर में स्वछता अभियान चलाकर मंदिर प्रांगण में साफ -सफाई की गई थी। अब चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ का परीक्षण करवाया गया।


अन्य पोस्ट