राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 अप्रैल। नगर निगम द्वारा गणेश पर्व प्रतियोगिता और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा पूर्व में किए गए थे। इसके अलावा नगर के साहित्यकारों का सम्मान भी किया जाना है, जिन्हें पुरस्कृत करने कल 12 अप्रैल को 11 बजे नगर निगम सभागृह में पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
आयोजन के संबंध में नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि नगर में भव्य गणेश पर्व मनाया गया। गणेश पर्व में इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एवं विसर्जन झाकी प्रतियोगिता अ तथा ब वर्ग में आयोजित किया गया। जिसके परिणामों की घोषणा की गयी थी। इसी प्रकार विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता 4 वर्ग में आयोजित की गयी थी। प्रतियोगिता के परिणाम भी पूर्व में घोषित किया गया था। जिसका पुरस्कार वितरण किया जाना है। साथ ही नगर के साहित्यकारों का संस्कारधानी के प्रख्यात साहित्यकारों की स्मृति में सम्मान किया जाना है। इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आयुक्त चतुर्वेदी ने बताया कि उपरोक्त तीनों कार्यक्रम कल 12 अपै्रल को नगर निगम सभागृह में पूर्वान्ह 11 बजे महापौर हेमा सुदेश देशमुुख की अध्यक्षता में निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया है।