राजनांदगांव

बांधा, चिल्हाटी, कुमर्दा में धान व गैंदाटोला में लड्डुओं में तौला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अप्रैल। खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनमानस की उपस्थिति में शुक्रवार को बांधबाजार, चिल्हाटी, अंबागढ़ चौकी, कुमर्दा, उमरवाही, गैंदाटोला, छुरिया, चिरचारीकला सहित विभिन्न स्थानों पर विधायक छन्नी का नागरिक अभिनंदन कर लड्डुओं व अन्न से तौल कर सम्मानित किया गया।
विधायक श्रीमती साहू ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन परंपरानुसार जनता जनार्दन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मनाया। इस अवसर पर खुज्जी विस के तीनों ब्लॉक छुरिया, अंबागढ़ चौकी व कुमर्दा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आयोजन किए। सभी स्थानों में पार्टी वर्करो ने आम जनता की उपस्थिति में केक काटकर एवं मिठाईयां बांटकर विधायक श्रीमती साहू का जन्मदिन मनाया।
इसअवसर पर अनिल मानिकपुरी, रितेश जैन, अब्दुल खान, कांती भंडारी, राहुल तिवारी, एकनाथ सिन्हा, रमेश त्रिपाठी, लालचंद साहू, गिरधारी साहू, डॉ. प्रकाश शर्मा, छोटेलाल कटेंगा, नादिर खेतानी, देवनारायण नेताम, सलीम खान, बसंत मंडावी, चन्द्रिका वर्मा, मनीष बंसोड, मुकेष सिन्हा, शंकर निषाद, गोलू खान, बिटटु रब्बानी, विनोद डेहरिया , नेहरू साहू, भारत साहू ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष, जयपाल यादव, बिट्टू भाटिया, पार्षद मनीष बंसोड़, मुकेश सिन्हा, गोलू खान, सम्मी खान, प्रमोद ठलाल, बंटी बोरकर, विनोद डहेरिया, रमेश त्रिपाठी, बेनी साहू, सलीम भाई, बसंत मंडावी , महेंद साहू, रेवा लाडेकर, कमता साहू, पन्ना साहू, महेंद पाल, अमित अग्रवाल, भावेश सिन्हा, रमेश त्रिपाठी, कामता साहू, नरवीर कुंभकार, कुश कुंभकार, लादूराम तुमरेकी सहित अन्य लोग शामिल हुए।
अन्न व लड्डुओं से तौल कर किया सम्मानित
शुक्रवार को ब्लॉक के ग्राम बांधाबाजार, चिल्हाटी व कुर्मदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ व अन्नदाताओ ने विधायक को धान से तौल कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वह किसान की पुत्री है और एक किसान की बहू व पत्नी है। किसानों के लिए अन्न से बड़ा कोई चीज नहीं होता है। आज उसे उनके जन्मदिन पर जनता जनार्दन एवं साथियों ने अन्न से तौल कर सम्मानित किया है। यह उसके लिए सबसे बडा उपहार व आशीर्वाद है। जबकि गैंदाटोला में विधायक श्रीमतीसाहू को कांग्रेसजनों एवं गैंदाटोला की जनता ने लडडुओ से तौल कर उनका नागरिक अभिनंदन किया।