राजनांदगांव

विष्णु अग्रवाल ने मुलाकात कर दी बधाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अप्रैल। भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री संजय जोशी ने बेहद सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। नई दिल्ली स्थित अपने आवास में उन्होंने समूचे देश से पहुंचे कार्यकर्ताओं की बधाई और शुभकामनाओं को स्वीकार किया। उनसे मिलने के लिए छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे।
राजनांदगांव के विष्णु अग्रवाल ने अपने भांजे के साथ पहुंचकर जोशी को गुलदस्ता भेंट किया। जोशी के राजधानी स्थित निवास स्थान 16/1 डॉक्टर लेन, गोल मार्केट दिल्ली में समूचे देश के कार्यक्र्ताओं का मजमा रहा। उनके जन्मदिन पर सुबह से रात्रि तक कार्यकर्ताओं का बधाई देने तांता लगा रहा।
बताया जाता है कि करीब 8 से 10 हजार कार्यकर्ताओं ने जोशी को प्रत्यक्ष बधाई दी। जोशी हर साल अपना जन्मदिन 6 अप्रैल को सादगी के साथ मनाते हैं। वहीं देश के अलग-अलग इलाकों में उनके जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण और अन्य सामाजिक कार्य किए। इस अवसर पर राजनांदगांव के भाजपा नेता अग्रवाल ने जोशी को बधाई देने दिल्ली में भेंट की। राजनीतिक रूप से अग्रवाल जोशी के नजदीकी माने जाते हैं। वहीं अग्रवाल की ओर से हर साल जोशी के जन्मदिन पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य किया जाता है।