राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 अप्रैल। भाजपा कुमरदा मंडल द्वारा आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान के विषय को लेकर गत दिनों बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा समेत गोपाल साहू, एकांत चंद्राकर, भेषबाई साहू, दीनदयाल साहू अनिरुद्ध चंद्राकर, बोधन साहू, दिग्विजय साहू, ओमप्रकाश साहू, मुकेश साहू, नवीन साहू, डामन साहू, भारती देवागन, सीता वैष्णव, राजवंतिन यादव, योगेंद्र राजपूत, मनीष साहू, कृष्णा तिवारी सहित बडी संख्या में कार्यकर्तागण, विस्तारक, शक्तिकेन्द्र के संयोजक, सहसंयोजक, कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक की प्रस्तावना भाजपा राजनांदगांव के मंडल महामंत्री बोधन साहू ने रखते कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सबके सहयोग एवं एकजुटता से कुमरदा मंडल में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है, और थोड़ा सा ही कार्य शेष है, जिसे शीघ्र पूरा कर लेंगे। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी लीलाधर साहू एवं खुज्जी विधानसभा के प्रभारी गोपाल बिस्ट व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उसकी नींव का वह पत्थर है। जिसके कारण भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनैतिक दल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। अब हम अपने बूथ पर जाकर मेरा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प के साथ कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा।
श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता का जोश और उत्साह बता रहा है कि हमारे कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की झूठी घोषणाओं और अधूरे वादों के भ्रमजाल को उजागर कर इस कांग्रेस की मायावी सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारी भाजपा का कार्यकर्ता एक बार ठान लें तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। श्री शर्मा ने बूथ सशक्तिकरण के विषय पर बचे हुए कार्य को भी जल्द पूरा करने की हिदायत दी एवं 06 से 14 अप्रैल तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम को पार्टी के दिशानिर्देश अनुसार सभी बूथ में वृहद रूप से आयोजित करने का आह्वान किया।