राजनांदगांव

कार्यकर्ता ठान लें तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं- रमेश
05-Apr-2023 2:46 PM
कार्यकर्ता ठान लें तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं- रमेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 अप्रैल।
बूथ सशक्तिकरण अभियान के विषय को लेकर भाजपा छुरिया मंडल द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल ने कार्यक्रम की शुरूआत पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की।

भाजपा जिला महामंत्री रविन्द्र वैष्णव ने बैठक की प्रस्तावना रखते कहा कि छुरिया मंडल में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है, जिसे सभी बूथ पर वृहद रूप से मनाना है। सभी कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराना है। बैठक में चंद्रिका डड़सेना एवं गोपाल बिस्ट ने भी अपने विचार रखे।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता नींव का पत्थर है। हमें अब अपने बूथ पर जाकर मेरा बूथ सबसे मजबूत की नीति से कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से भाजपा का कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता का जोश बता रहा है कि कार्यकर्ता पूरी तरह से इस कांग्रेस की मायावीय सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकने पूरी तरह से तैयार हैं। भाजपा का कार्यकर्ता एक बार ठान लें तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

इस अवसर पर विजेंद्र ठाकुर, एमडी ठाकुर, गीता साहू, ललिता कंवर, किरण वैष्णव, आत्माराम चंद्रवंशी, अजय पटेल, संजय सिन्हा, राधेश्याम शर्मा, भुनेश्वर साह, मायाराम साहू, हनीफ कुरैशी, मनीष जैन, घासी साहू, किरण, कांतिलाल साहू, मनीष त्रिपाठी, नैन सिंह पटेल, अशोक मरकाम, नीरज यादव, धन्ना यादव, संगीता यादव, बेलाबाई साहू, मालती उइके, मुन्नी मंडावी, उत्तरा निषाद, लक्ष्मी यादव, रमेश पाल धनकर, मनोज साहू, कामता साहू, राजेश्वर, शिवा मिश्रा, अशोक मालेकर, रोहित सिन्हा, राजकुमार मिश्रा, सोनू कसेर, दयाराम सिन्हा, सोहन साहू, मकुंद चंद्रवंशी, सुकृत साहू, कुन्दन बोले, देवसिंग पटेल, कुंवर साहू, राधेलाल फुलकुंवर, ईश्वर साहू, हेतराम साहू, तमेश कुम्भकार आदि शामिल थे।


अन्य पोस्ट