राजनांदगांव

पुलिस जवानों को दिए निर्देश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 अप्रैल। केसीजी जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे ने गत दिनों ठेलकाडीह थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना में अधिकारी और जवानों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई और थाना में अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए ईनाम प्रतिवेदन भेजने निर्देशित किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे 29 मार्च को जिले के ठेलकाडीह थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरन उन्होंने थाना के सभी विवेचक, कर्मचारियों को सायबर सेल संबंधित जानकारी, थाना में लगे सीसीटीवी कैमरा की महत्व व उपयोग के बारे में बताते महिला उत्पीडऩ संबंधित जानकारी एवं अभिव्यक्ति एप के महत्व को ग्रामीणों को समझाते जोडऩे निर्देशित किया। साथ ही यातायात नियम की भी जानकारी दी। इसके अलावा जवानों को वाहन दुर्घटना से बचाव के लिए हेलमेट अनिवार्य रूप से उपयोग में लेने के निर्देश दिए।
उन्होंने थानों में संधारित संपूर्ण रजिस्टर का निरीक्षण कर थाना क्षेत्र में होने वाले अपराध के रोकथाम हेतु व अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश देते गंभीर अपराधों की विवेचना हेतु आदेशित किया गया हैं। साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग कर ग्रामीण जनता के बीच पुलिस की छवि आदर्श बनाने निर्देश दिया गया। साथ ही थाना में आने वाले प्रार्थी, आवेदक, आहातों को व्यवहारशील व तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया। वहीं थाना की साफ-सफाई में विशेष ध्यान देने निर्देशित किया गया। थाना में अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए ईनाम प्रतिवेदन भेजने निर्देशित किया गया।