राजनांदगांव
जलाराम राम मंदिर में राम जन्मोत्सव 30 को
29-Mar-2023 3:05 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 29 मार्च। कैलाश नगर में श्री जलाराम राम मंदिर में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव चैत्र शुक्ल नवमी को धूमधाम से मनाया जाएगा। कल 30 मार्च को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह श्री राम दरबार का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।
सुबह 10 बजे से सुमधुर भजनों की अमृत गंगा प्रवाहित होगी। दोपहर 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव होगा। श्री जलाराम राम मंदिर के आचार्य पं. मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मंदिर में परंपरागत रूप से मनाया जाता है। इसी के तहत 30 मार्च को सुबह 10 बजे भजन, दोपहर12 बजे जन्मोत्सव आरती, कन्या भोजन एवं भंडारा प्रसादी होगी। रात्रि 7.02 बजे से सुप्रसिद्ध हनुमंत सेवक गणेश मिश्रा की सुमधुर वाणी से संगीतमय श्री सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे