राजनांदगांव

मानव मंदिर चौक में नारेबाजी करते किया प्रदर्शन
राजनांदगांव, 26 मार्च। भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्थानीय मानव मंदिर चौक में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की तानाशाही को लेकर भी जमकर नारे लगाए।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है। सूरत कोर्ट ने जो सजा सुनाई है, उसके आधार पर उनकी सदस्यता रद्द की गई है। उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में एक जाति वर्ग के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिस पर गंभीरता से न्यायालय ने लेते हुए एक शिकायत पर सजा सुनाई है। उस विषय को लेकर न्यायाल ने सजा सुनाई।
उन्होंने कहा कि गत दिनों राजधानी रायपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में जो तोडफ़ोड़ की है, कोरबा समेत अन्य जगहों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी भाजपा के कार्यालय में उतारी है। जिसका आज हम विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जो सजा हुई है वह भाजपा या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नहीं दी है, न्यायालय ने सजा दी है।
इस दौरान नीलू शर्मा, किशुन यदु, आलोक श्रोती, तरूण लहरवानी, सज्जन ठाकुर, प्रखर श्रीवास्तव, गगन भाई, अमितेश झा, जैनम बैद, आशीष जैन समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।