राजनांदगांव

मंडल अधिकारी ने किया अंडरब्रिज का निरीक्षण
21-Mar-2023 4:13 PM
मंडल अधिकारी ने किया अंडरब्रिज का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 मार्च।
स्टेशनपारा रेल्वे क्रॉसिंग में प्रस्तावित अंडरब्रिज का नागपुर मंडल के मंडल अभियंता मोहन चौधरी ने सोमवार को निरीक्षण किया।  
इसी दौरान ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। मंडल अधिकारी ने आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द अंडरब्रिज का कार्य शुरू किया जाएगा और पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ भी बनेगा और भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि केबल कटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस दौरान मनोज मेश्राम, अंशुमान शुक्ल, ठेकेदार देवेश अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट