राजनांदगांव

महिला दिवस पर विविध आयोजन
16-Mar-2023 4:37 PM
महिला दिवस पर विविध आयोजन

राजनांदगांव, 16 मार्च। भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार खेल द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए यह आयोजन 10 से 25 मार्च तक अलग-अलग खेल गतिविधियों में आयोजित किया जा रहा है।

इसी के तारतम्य में भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव में भी विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। बुधवार को महिला खिलाडिय़ों के मध्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा पर्सनल हाइजीन कीट एवं सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस आयोजन में भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव, स्थानीय बालिका खिलाडिय़ों, स्टॉफ,  कोचेस एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राधा राव, पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रोजाना अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट