राजनांदगांव

सीमेंट पोल फैक्ट्री में मजदूर की मौत
26-Feb-2023 1:22 PM
सीमेंट पोल फैक्ट्री में मजदूर की मौत

सोमनी के ओंकार कांक्रीट कारखाने में हादसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 फरवरी।
सोमनी के फरहद स्थित एक सीमेंट पोल फैक्ट्री में बीती रात एक मजदूर की निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। उक्त फैक्ट्री में सीमेंट से निर्मित खंभे बनाए जाते हैं। बीती रात को खंभे बनाने में जुटे मजदूर की पेट में तार घुसने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक परमालकसा के रहने वाले 60 वर्षीय मजदूर नारायण साहू उक्त फैक्ट्री में  सीमेंट के पोल बनाने का काम कर रहा था। रात को  पोल में प्रयुक्त की जाने वाली तार का एक छोर हाथ से छूट गया। जिससे तार सीधे मजदूर के पेट में जा घुसी। इस हादसे में मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गया।

बताया जा रहा है कि उक्त फैक्ट्री के मालिक  का नाम संदीप पटेल और मनीष पटेल है। फैक्ट्री में सीमेंट के पोल बनाने के काम में कई मजदूर कार्यरत हैं। हादसे की खबर के बाद मजदूर के परिजन मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री मालिक ने परिजनों से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी दी। परिवार के लोग मजदूर की मौत पर उचित मुआवजा की मांग कर रहे हैं। इधर श्रम विभाग के अधिकारी भी घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे हैं। वहीं सीएसपी अमित पटेल की अगुवाई में थाना प्रभारी विनय बघेल मामले की जांच कर रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट