राजनांदगांव

स्वदेशी अपनाने से भारत के सम्मान में वृद्धि होगी- साव
25-Feb-2023 3:25 PM
स्वदेशी अपनाने से भारत के सम्मान में वृद्धि होगी- साव

स्वदेशी मेला का प्रथम दिन एवं उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 फरवरी।
शहर के स्टेट हाईस्कूल में शुक्रवार को स्वदेशी मेला का शुभारंभ हुआ। यह स्वदेशी मेला आगामी 2 मार्च तक आयोजित होगा। शुक्रवार को बिलासपुर सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के मुख्य आतिथ्य में स्वदेशी मेला का उद्घाटन किया गया। अध्यक्षता सांसद संतोष पांडे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अशोक शर्मा, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, उद्योगपति दामोदरदास मूंदडा शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि स्वदेशी अपनाने से भारत के सम्मान में वृद्धि होगी, आत्मनिर्भर भारत की ओर हम चलेंगे। प्रधानमंत्री के सपनों का भारत स्वदेशी से ही संभव है।  उन्होंने कहा कि भारत देश शिक्षा, संस्कृति, विज्ञान, चिकित्सा का क्षेत्र हो हमेशा देने वाला रहा है। उसे कभी मांगने की जरूरत नहीं पड़ी। इसी कड़ी में कोरोनाकाल में भी समस्त भारतवासियों को इतनी बड़ी जनसंख्या में  वैक्सीनेटेड कराने का काम किया गया। भारत की इस उपलब्धि पर सारा विश्व भारत की ओर देख रहा था।

अध्यक्षता करते सांसद संतोष पांडे ने आयोजन की सराहना करते कहा कि स्वदेशी भारतीय जनमानस के लिए बहुत जरूरी है। इसी से देश का उत्थान होगा और इसी स्वदेशी के बल पर भारत विश्वगुरु बनेगा।
उद्घाटन सत्र में रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं श्रीफल सजाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम से दर्शक मंत्रमुग्ध थे। आभार प्रदर्शन मेला के संयोजक कोमल सिंह राजपूत ने किया। कार्यक्रम में संतोष अग्रवाल, सचिन सिंह बघेल, राजेंद्र गोलछा, देव शरण सेन, मनोज गोलछा, हरीश लुनिया, यशवंत जैन, राजेश श्यामकर, रविंद्र वैष्णव, प्रदीप गांधी, नीलू शर्मा, रितेश देवांगन, राजा मखीजा, गगन आईच, गुरमुखदास वाधवा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उक्त जानकारी मेले के प्रचार-प्रसार प्रभारी रवि सिन्हा ने दी।


अन्य पोस्ट