राजनांदगांव
अरूणाबेन चतवानी का निधन
24-Feb-2023 4:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 24 फरवरी। शहर के कंचनबाग निवासी अरूणाबेन चतवानी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे गुजराती समाज की जनकल्याणकारी कार्यों में सदैव अगुवा रहीं। अरूणाबेन लंबे समय से बीमार थी। आज सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। आज देर शाम 4 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में उनकी अंत्येष्टि होगी। वह चंद्रकांत चतवानी और जीतू चतवानी की माता थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


