राजनांदगांव

पुष्प वाटिका में बनेगा मछली घर एक्वेरियम
24-Feb-2023 2:44 PM
पुष्प वाटिका में बनेगा मछली घर एक्वेरियम

नगरवासियों के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 फरवरी।
राजनांदगांव का पुष्प वाटिका अब नगरवासियों के लिए नए स्वरूप में आकर्षण का केंद्र बनेगा। पुष्प वाटिका में 30 लाख रुपए की लागत से मछली घर एक्वेरियम का निर्माण किया जाएगा। 

कलेक्टर ने इसके लिए नगर निगम और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों को स्ट्रक्चर तैयार करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पुष्प वाटिका पहुंचकर इस कार्य योजना के स्वरूप का मूल्यांकन करते अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि मछली घर एक्वेरियम में रंगीन प्रजाति की मछली रखी जाएगी, जो नगर वासियों के लिए मनोरंजन के साथ ही आकर्षण का केंद्र बनेगा। मछली घर  एक्वेरियम निर्माण के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा मैप तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इस स्ट्रक्चर पर कार्य प्रारंभ होगा।  इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट