राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 फरवरी। खुज्जी विधानसभा में जारी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा सोमवार को ग्राम भेजराटोला से शुरू हुई। खुज्जी विधायक छन्नी साहू महिला कार्यकर्ताओं के साथ टाटा मैजिक में यात्रा करते गांवों तक पहुंची। उनके साथ कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों का कारवां दर्जनभर गांव होते देर शाम ग्राम चांदो पहुंचा। इस बीच ग्रामीणों से जनसंपर्क करते यात्रा के उद्देश्यों और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चा की गई।
भेजराटोला से यात्रा ग्राम गोटाटोला, हालाडुला, चारभांठा कु, नादिया कु, मोतीपुर, मानिकपुर, धनगांव, बंशीबंजारी, भंडारीभरदा होते ग्राम चांदो पहुंची। यात्रा में शामिल महिला कार्यकर्ताओं के साथ विधायक छन्नी ग्रमीणों से मिलती रही। यहां भी उनकी सादगी देखने को मिली।
यात्रा के दौरान विधायक छन्नी ने कहा कि सशक्त गांव से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है। हमारी सरकार ने जितनी भी योजनाओं का संचालन की उसमें ज्यादातर गांव को शहरी अर्थव्यवस्था से जोने वाली योजनाएं थी।
इन्हीं योजनाओं के सही संचालन और लाभ दिलाने के उद्देश्य से ही यह हाथ जोड़ो यात्रा चल रही है। जिसमें हर वर्ग, हर क्षेत्र के लोगों को जोने का प्रयास कर रहे हैं, जो आपसी सद्भाव व सहयोग से प्रेरित है, चाहे वह किसान हो या कर्मचारी या युवा, हर वर्ग के लिए हमारी सरकार ने अनेक योजनाओं का संचालन किया है। जिसका सीधा सीधा लाभ सभी को प्राप्त हो रहा है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि एकनाथ सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल खान ने भी अपने विचार रखे।


