राजनांदगांव

नगरीय निकायों की आय बढ़ाने चुंगी कर में हुई वृद्धि
19-Feb-2023 3:32 PM
नगरीय निकायों की आय बढ़ाने चुंगी कर में हुई वृद्धि

महापौर हेमा ने जताया आभार

राजनांदगांव, 19 फरवरी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तहत प्रदेश के नगरीय निकायों के महापौरों एवं अध्यक्षों का प्रबोधन कार्यक्रम गौरव समागम 2023 का आयोजन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 15 फरवरी को होटल बेबीलान रायपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने उदारमन से राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास हेतु एक हजार करोड़ रुपए देने की घोषणा की। जिसमें नगर निगम राजनांदगांव को वार्डों में विकास कार्यो हेतु 15 करोड़ रुपए दिया जागा। इसके अलावा नगरीय निकायों की आय बढ़ाने चुकी क्षतिपूर्ति की राशि 26 रुपए से बढक़ार 35 रुपए करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के इस फैसले पर महापौर हेमा देशमुख ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय निकायों में विकास कार्यो के लिये दिल खोल कर राशि प्रदान किए हैं। जिसके तहत उन्होंने विकास कार्यों के लिए एक हजार करोड़ देने की घोषणा की। इसके अलावा इस विषम परिस्थिति में चुंगी क्षतिपूर्ति की दर जो पूर्व में 26 रुपए प्रति व्यक्ति प्रति माह दर था, जिसमें वृद्धि करते 35 रुपए करने की घोषणा की। इससे नगरीय निकायों की आय बढक़र आर्थिक मजबूती मिलेगी।
 


अन्य पोस्ट