राजनांदगांव

बसंतपुर वार्ड में निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
12-Feb-2023 4:24 PM
बसंतपुर वार्ड में निकली  हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 फरवरी।
साम्प्रदायिकताए कट्टरताए सामाजिक असमानता महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली। 

इस यात्रा ने बेरोजगारी, महंगाई, विभाजन की राजनीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अति केन्द्रीकरण के खिलाफ जन जागरण का काम किया है। जिसको लेकर शहर कांग्रेस द्वारा लगातार शहर के वार्डों में हाथ से हाथ जोड़ो जनजागरूक अभियान चला रही है।

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दक्षिण ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में राजीव नगर बूथ क्रमांक 51, 52 व 54 बसंतपुर में निकली।यात्रा राजीव नगर के साहू भवन के बाजू कला मंच से निकली जो राखड पारा, कला मंच गली, सोनकर गली, पार्षद गली, सेप्टिक गली, फरस गली, राजीव नगर चौक, शारदा मंदिर, भोई पारा, शिवनगर, अंम्बेडकर गली, फिरंतीन मंदिर गली होते हुए राजीव नगर नाला रोड शिवनगर में यात्रा का समापन हुआ। यात्रा लगभग 6 किमी तक चली । इस दौरान कांग्रेसजनों द्वारा वार्डवासियों से जनसंवाद स्थापित किया। यात्रा में वार्ड पार्षद ऋषि शास्त्री, बूथ अध्यक्ष खैरूनिशा, गंगाबाई साहू, कमलकांत डोगरे की सक्रिय भूमिका रही।


अन्य पोस्ट