राजनांदगांव
भाजपा के नगरी निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने शरद सिन्हा
12-Feb-2023 3:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 12 फरवरी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से प्रफुल्ल विश्वकर्मा प्रदेश संयोजक भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला संयोजकों की घोषणा की गई।
जिसमें भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के राजनांदगांव जिला संयोजक पार्षद शरद सिन्हा को बनाया गया है। श्री सिन्हा को भाजपा के नगरी निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, वार्डवासियों सहित उनके इष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


