राजनांदगांव
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन
11-Feb-2023 4:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 11 फरवरी। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार 10 फरवरी को जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस जिला स्तरीय शुभांरभ पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने 1 वर्ष से 19 वर्ष बच्चों को एल्बेडाजोल की दवा खिलाकर किया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. एके बसोड, डॉ. बीएल तुलावी, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी संगीता राव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक भूमिका वर्मा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पूजा मेश्राम एवं सहायक नोडल अधिकारी दिलीप बारले, आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


