राजनांदगांव
आसरा में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन
10-Feb-2023 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव,10 फरवरी। जनसंपर्क विभाग द्वारा डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम आसरा में शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत आसरा की सरपंच अहिल्या पंचारी ने बताया कि शासन की विभिन्न योजना का लाभ आज ग्रामवासियों को मिला है। शासन ने धान खरीदी में नया कीर्तिमान बनाया है। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विभिन्न योजनाओं पर आधारित पुस्तक, पत्रिका, ब्रोशर का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के सहायक ग्रेड-3 मच्छेन्द्र महाले एवं भृत्य भूपेन्द्र साहू ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


