राजनांदगांव

पंच परमेश्वर की बैठक आयोजित
10-Feb-2023 2:18 PM
पंच परमेश्वर की बैठक आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 फरवरी।
प्रदेश भाजपा के आह्वान पर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल के आदेशानुसार  भाजपा मंडल अध्यक्ष बोधीराम साह के मार्गदर्शन पर व अंडी शक्ति केंद्र प्रभारी देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में भाजपा एलबी नगर  मंडल के  शक्ति केंद्र अंडी के सभी बूथ के पंच परमेश्वर की बैठक संपन्न हुई। 

मंडल अध्यक्ष बोधीराम साहू ने सभी बूथ के पंच परमेश्वर को चार्ज करते कहा कि अतिशीघ्र 25 सदस्यों की बैठक लें व पन्ना प्रभारियों की लिस्ट अतिशीघ्र तैयार करने कहा। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि आने वाले समय में अहंकारी भूपेश बघेल के भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंके।
 

कार्यक्रम में अंडी शक्ति केंद्र के संयोजक हनस पटेल, सह संयोजक रामकुमार ठाकुर, किसान मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य ज्ञानचंद वर्मा, भाजयुमो मंडल महामंत्री मुकेश साहू, चौथना बूथअध्यक्ष रजत साहू, सचिव संदीप सिन्हा, अण्डी बूथ अध्यक्ष मिलाप वर्मा, खरखाटोला गणेश चंद्रवंशी, बरनाला बूथ अध्यक्ष सोनवाराम सिन्हा, पनियाजोब बूथ अध्यक्ष शंकरलाल पटेल, चिददो बूथ अध्यक्ष भानुप्रताप नेवारे सहित अन्य लोग शामिल थे।

 


अन्य पोस्ट