राजनांदगांव

भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना राहुल गांधी का उद्देश्य- कुलबीर
04-Feb-2023 4:01 PM
भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना राहुल गांधी का उद्देश्य- कुलबीर

नंदई से निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

राजनांदगांव, 4 फरवरी। शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 1 फरवरी को शहर के दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस द्वारा वार्ड 40 व 48 से हाथ से हाथ जोड़ो निकाली गई।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दक्षिण ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में बुधवार वार्ड 40 के सतनाम भवन से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकली, जो पूरे वार्ड का भ्रमण करते को वार्ड 48 नंदई का भ्रमण कर यात्रा का समापन हुआ।

इस दौरान कांग्रेसियों ने हर घर पहुंचकर राहुल गांधी के संदेश पत्र हाथ से हाथ देकर भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य व केन्द्र की मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश में बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, विभाजन की राजनीतिक को साझा किया। यात्रा के दौरान  लालू चोपड़ा, प्रतिमा बंजारे, नंदनी साहू, खिलेश बंजारे, संदीप सोनी, तामेश्वर बंजारे, मामराज अग्रवाल, आशीष सोनकर, ईश्वर पंचभावे अपनी भूमिका निभाते मतदाताओं से रूबरू कराया।

यात्रा के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने राहुल गांधी के संदेश पत्र देते कहा कि आज महंगाई से पूरे देश में हाहाकार है, आवश्यक वस्तुओं के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले आठ सालों से आश्चर्यजनक ढंग से बढ़ा दी है, पर भाजपाइयों व भाजपा के सांसदों व विधायकों इस पर कुछ नहीं बोलते।  इस दौरान श्रीकिशन खंडेलवाल, सूर्यकांत जैन ने अपने विचार रखे।

यात्रा का संचालन करते नंदई चैक में नुक्कड़ सभा आयोजित कर राहुल गांधी का संदेश भारतवासियों के नाम का वाचन किया। यात्रा में हेमा देशमुख,  शारदा तिवारी,  हरिनारायण धकेता,  फिरोज अंसारी,  झम्मन देवांगन,  नरेश शर्मा,  आसिफ अली,  अशोक फडऩवीस,  रूबी गरचा,  सुनीता फडऩवीस, मनीष साहू, मनीष गौतम समेत अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट