राजनांदगांव
शहर कांग्रेस ने राष्ट्रपिता गांधी की मनाई पुण्यतिथि
30-Jan-2023 3:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी सभा में शहर कांग्रेस के कांग्रेसी नेताओं ने महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते उन्हें याद किया। साथ ही पुराना बस स्टैंड स्थित गांधीजी की प्रतिमा में भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान महापौर हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, हफीज खान, श्रीकिशन खंडेलवाल, रईस अहमद शकील, अमित चंद्रवंशी, मनीष गौतम, अशोक फडऩवीस, सूर्यकांत जैन, आसिफ अली, शकील रिजवी समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे