राजनांदगांव
तेंदुनाला में सुनी मन की बात
30-Jan-2023 3:18 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 30 जनवरी। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेंदुनाला मतदान केंद्र क्र. 149 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को ग्रामीणों के साथ सुना गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव के साथ जिला भाजपा उपाध्यक्ष सावन वर्मा, स्थानीय ग्रामीण गणपत सिन्हा, दिलीप तिवारी, छगन पटेल, रविलाल सिन्हा, सोमेश साहू, दादू प्रसाद तिवारी, लेखा वर्मा, देवेंद्र साहू, सुदर्शन वर्मा, टिकेश्वर यादव, चंद्रकुमार दुबे, रोहन मात्रा, सदन पड़े, भरत कंवर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम पश्चात पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में अवगत कराया और उन्हें जागरूक किया। साथ ही आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी में जुट जाने प्रेरित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे