राजनांदगांव
जगह-जगह ध्वजारोहण
27-Jan-2023 2:41 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गंडई, 27 जनवरी। गंडई में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। तिरंगा चौक में नपं अध्यक्ष चेतन देवांगन, प्रेस क्लब में अध्यक्ष रवि रजक, नगर पंचायत में उपाध्यक्ष जाबिद खान, मंडी में अध्यक्ष संजु चंदेल, स्कूलों में स्कूल प्रमुखों ने झंडा फहराकर उद्बोधन दिया। सुबह स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। लगभग 8.15 बजे तिरंगा चौक में नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इससे पहले नगर पंचायत में झंडा रोहण उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। वहीं प्रेस क्लब गंडई में प्रेस क्लब अध्यक्ष रवि रजक द्वारा 10 बजे झंडा रोहण किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे