राजनांदगांव

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए जिले के नेता
23-Jan-2023 3:43 PM
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए जिले के नेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 जनवरी।
प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय बैठक 20 व 21 जनवरी को अंबिकापुर में संपन्न हुई। उक्त बैठक में प्रदेश कार्यसमिति को राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन,  केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह,  प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने मार्गदर्शन दिया।  साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का भी बैठक में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

मीडिया सेल के अनुसार बैठक में प्रमुख रूप से हर बूथ को मजबूत करने,  सभी को पार्टी संगठन के काम में लगाने का आह्वान किया गया तथा राज्य व केंद्र में डबल इंजन की सरकार बनने से ही राष्ट्र समृद्धि व सुरक्षित होगा,  ऐसा आव्हान भी किया गया। साथ ही पिछले 15 साल की भाजपा सरकार के कार्यों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य भी दिया गया। बैठक में  पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह,  सांसद संतोष पांडे, जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह,  खूबचंद पारख,  मधुसूदन यादव,  प्रदीप गांधी, कोमल जंघेल,  नीलू शर्मा,  विक्रांत सिंह,  विनोद खांडेकर समेत अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट