राजनांदगांव
प्रदेश किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित
23-Jan-2023 3:37 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 23 जनवरी। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने अपनी कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। जिसमें राजनांदगांव के किसान नेता कोमल सिंह राजपूत को प्रदेश महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है कार्यकारिणी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका डड़सेना, प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य किसान नेता अशोक चौधरी एवं नवीन परमार, मोहन पटेल व आनंद सिन्हा को भी कार्यसमिति में रखा गया है। उक्त जानकारी किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी रवि सिन्हा ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे