राजनांदगांव

निगम एक्ट का निगम में नहीं हो रहा है पालन - शिव
15-Jan-2023 4:16 PM
निगम एक्ट का निगम में नहीं  हो रहा है पालन - शिव

राजनांदगांव, 15 जनवरी। नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष शिव वर्मा ने निगम अध्यक्ष को पत्र लिखकर निगम एक्ट का याद दिलाते कहा कि निगम एक्ट के अंतर्गत हर 2 माह में सामान्य सभा रखने के लिए निर्देश दिया गया है।

श्री वर्मा ने  कहा कि नगर निगम में निगम एक्ट का धज्जियां उड़ा रहे हैं। निगम अध्यक्ष बनने के बाद विभागीय समिति का गठन किया गया है, पर विभागीय समिति का बैठक कब हुआ है, कोई बता नहीं पाएंगे। समिति के सदस्यों को भी उनकी जानकारी नहीं है। निगम एक्ट में विभागीय समिति का बहुत महत्व है। बैठक में सदस्यों द्वारा विषय पर समीक्षा तथा जानकारी मिलता है, परंतु निगम प्रशासन के जिम्मेदार लोगों को इन सब बातों से कोई मतलब नहीं है। सामान्य सभा की बैठक करीब 5 महीना बीत जाने के बाद भी आगामी सामान्य सभा कब होगा, कुछ कह पाना असंभव है। 

 


अन्य पोस्ट