राजनांदगांव
डॉ. आनंद वर्गिस का सम्मान
15-Jan-2023 3:47 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 जनवरी। शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव द्वारा जनभागीदारी समिति के सदस्य डॉ. आनंद वर्गिस को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजनांदगांव उपभोक्ता आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाने पर जनभागीदारी समिति के सभी सदस्य विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती बघेल व प्रज्ञा गुप्ता अध्यक्ष जन भागीदारी समिति द्वारा विज्ञान महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शॉल एवं श्रीफल द्वारा सम्मानित किया गया। जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष प्रज्ञा गुप्ता ने इसे महान उपलब्धि बताई व इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के सभी सदस्य प्रचार्य एवं शिक्षक गण द्वारा भी बधाई दी। कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित जनों का पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे