राजनांदगांव

स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग का करें अनुशरण - कमल
13-Jan-2023 3:38 PM
स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग का करें अनुशरण - कमल

राजनांदगांव, 13 जनवरी। जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी कमल सोनी ने भारत के गौरव स्वामी विवेकानंद के जयंती पर उनके बताए मार्ग का अनुशरण करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी सन् 1863 को हुआ था।  उनके पिता विश्वनाथ दत्त पाश्चात्य सभ्यता में विश्वास रखते थे। उनका घर का नाम नरेंद्र दत्त था। वे अपने पुत्र नरेंद्र को भी अंग्रेजी पढ़ाकर पाश्चात्य सभ्यता के ढंग पर ही चलाना चाहते थे। नरेंद्र की बुद्धि बचपन से बड़ी तीव्र थी और परमात्मा को पाने की लालसा भी प्रबल थी। इस हेतु वे पहले ब्रह्म समाज में गए, किंतु वहां उनके चित्त को संतोष नहीं हुआ।

श्री सोनी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द अपना जीवन अपने गुरुदेव स्वामी रामकृष्ण परमहंस को समर्पित कर चुके थे। गुरुदेव के शरीर त्याग के दिनों में अपने घर और कुटुंब की नाजुक हालत की परवाह किए बिनाए स्वयं के भोजन की परवाह किए बिना गुरु सेवा में सतत हाजिर रहे।
 


अन्य पोस्ट