राजनांदगांव

नवराष्ट्र निर्माण के लिए युवा दिवस पर दौड़े सैकड़ों
13-Jan-2023 2:30 PM
नवराष्ट्र निर्माण के लिए युवा दिवस पर दौड़े सैकड़ों

विवेकानंद जयंती पर यंग इंडिया रन का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 जनवरी।
स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को भाजयुमो द्वारा संस्कारधानी में आयोजित मैराथन दौड़ में नवराष्ट्र निर्माण के लिए युवा दिवस पर सैकड़ों युवा मैराथन प्रतियोगिता का हिस्सा बने। भाजयुमो के बैनर तले संपन्न इस आयोजन में सुबह से ही युवाओं ने उत्साह से सहभागिता निभाई और मैराथन दौड़ जरिये दौड़ श्रेष्ठ भारत के लिए, दौड़ युवा भारत के लिए के नारे लगाते एक संदेश शहर को दिया। मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय गुरूद्वारा चौक से सुबह 6.30 बजे से हुआ।

ज्ञात हो कि यंग इंडिया रन कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को भारत देश के प्रति अपने कर्तव्यों के जागरण हेतु यह कार्यक्रम पूरे देश में एक साथ आयोजित किया गया था। राजनांदगाव में होने वाली इस प्रतियोगिता में ग्राम डिलापहरी के द्वारका वर्मा व अशोक वर्मा ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि तीसरे स्थान पर ग्राम सुंदरा के अनिल कुमार ने जीत दर्ज की, जिन्हें इनाम के तौर पर पांच हजार, तीन हजार एवं दो  हजार की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख, मधुसूदन यादव, रमेश पटेल, सचिन बघेल, नीलू शर्मा, विष्णु साव, शिव वर्मा, घासी साहू, रघुवीर वाधवा, योगेश बागड़ी सहित अन्य लोग मौजूद रहे व धावकों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि  राष्ट्र के नवनिर्माण में सहभागी बनने, धर्म, न्याय व आपसी प्रेम तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के उद्देश्य में सफल होने की नीतियों को लेकर पूरे देश में आज युवाओं ने मैराथन के इस वृहद कार्यक्रम में हिस्सा लिया है और समाज को एक नया संदेश दिया है। मोनू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर ही एक सभ्य व चेतन समाज का निर्माण संभव  है और हम सबको उनके बताये मार्ग पर चलकर अपने व समाज के नवनिर्माण में सहायक बनना चाहिए।

इस अवसर पर गुरूद्वारा प्रबंधन की ओर से सभी धावकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी एवं डॉ. गौरव जैन की मेडिकल टीम सुबह से ही मौके पर तैनात रही। जिनका आभार जताते मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि ये संस्कारधानी ही है जहां इस तरह के सेवाभावी लोग हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के एक-दूसरे की मदद करते हैं।

कार्यक्रम में गोलू सूर्यवंशी,  गोलू गुप्ता,  सुमित भाटिया,  नागेश यदु,  आकाश चोपड़ा,  अशोक निर्मलकर, मुकेश शर्मा, शिवम यादव,  उज्जवल कसेर,  आशुतोष सिंह, कमलेश प्रजापति, प्रखर श्रीवास्तव,  आशीष जैन, कमलेश लहरे, प्रहलाद सिन्हा, सोमेश मानिकपुरी, नितेश नायक, प्रवीण शुक्ला, हिमांशु सोनवानी, जैकी सोनकर,  राहुल यादव,  आशु कसार,  राघव ठक्कर, लक्ष्मण यादव, विकास साहू, रोहित सिन्हा,  आशीष सिन्हा  सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट