राजनांदगांव
विवेकानंद जयंती पर मैराथन दौड़
12-Jan-2023 2:37 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को शहर में यंग इंडिया रन का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 6.30 बजे से गुरुद्वारा चौक से किया गया। दौड़ के आयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, सचिन बघेल, घासी साहू, मोनू बहादुर सिंह, प्रखर श्रीवास्तव, कमलेश लहरे समेत अन्य धावक शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे