राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 जनवरी। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय हॉकी निर्णायक शकिल अहमद एवं अभिनव मिश्रा आगामी 2 से 10 फरवरी तक ग्वालियर मध्यप्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी चैम्पियनशिप में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।
छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि शकिल अहमद एवं अभिनव मिश्रा की नियुक्ति 2 से 10 फरवरी तक ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी चैम्पियनशिप में हॉकी इंडिया द्वारा की गई है। शकिल अहमद एवं अभिनव मिश्रा उक्त प्रतियोगिता के लिए 31 जनवरी को ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
श्री अंसारी ने बताया की शकिल अहमद एवं अभिनव मिश्रा पिछले पांच वर्षों से हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय निर्णायक हैं। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण भारत में अनेक प्रतियोगिताओ मेें शानदार निर्णायकी की। जिसमें ओबेदुल्ला खां गोल्ड कप भोपाल, महंत राजा सर्वेश्वर दास राजनांदगांव,नेहरू गोल्ड कप दिल्ली, आगा खां गोल्ड कप मुम्बई, नेशनल पुलिस गेम्स गोवाहटी, हॉकी इंडिया सीनियर जूनियर, सब जूनियर सभी वर्ग का राष्ट्रीय चैम्पियशिप, शास्त्री गोल्ड कप दिल्ली, एमसीसी मुरगाप्पा गोल्ड कप चेन्नई नवभारत ऑल इंडिया हॉकी चैम्पियशिप बिलासपुर आदि प्रमुख हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, रणविजय प्रताप सिंह, नीलमचंद बैद, गणेश प्रसाद शर्मा, भूषण सॉव, मृणाल चौबे, अनुराज श्रीवास्तव, ऑशा थॉमस, प्रिंस भाटिया, सहित मार्निग सीनियर हॉकी ग्रुप के सभी सदस्यों ने बधाई दी।