राजनांदगांव

पूर्व अध्यक्ष ने शक्ति केंद्र में ली बैठक
10-Jan-2023 3:33 PM
पूर्व अध्यक्ष ने शक्ति केंद्र में ली बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 जनवरी।
प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार 8 जनवरी को सभी शक्ति केंद्र स्तरों पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा बैठकें ली गई। भाजपा जमीनी स्तर से चुनावी तैयारी का शंखनाद कर चुकी है। इसी तारतम्य में शक्ति केंद्र क्रमांक 9 बसंतपुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा द्वारा शक्ति केंद्र में बैठक ली गई। उनके द्वारा जमीनी स्तर पर चल रहे पार्टी के कार्यों की जानकारी दी गई एवं चुनावी तैयारियों हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
बैठक में  रवि सिन्हा, प्रशांत गुप्ता, गीता साहू, देवशरण सेन सहित सभी बूथ अध्यक्ष सचिव एवं बूथ के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट