राजनांदगांव

राजनांदगांव, 10 जनवरी। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव के दिए बयान पर पलटवार करते शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि मधुसूदन यादव के महापौर रहते बूढ़ासागर में भ्रष्टाचार हुआ। शीतला मंदिर सिद्धपीठ जैसी जगह को भी भाजपाइयों ने नहीं छोड़ा, खुद के महापौर रहते भ्रष्टाचार का खेल होता रहा।
श्री छाबड़ा ने कहा कि महापौर मुधूसदन यादव के रहते शीतला मंदिर बूढासागर में लोकार्पण और भूमिपूजन के समय में मेरे पार्षद रहते मुझे नहीं बुलाया गया तो मर्यादा और शिष्टाचार कर्तव्य कहा था ? और चोरी-छिपे अभिषेक सिंह सांसद को अतिथि बनाकर बूढासागर के भ्रष्टाचार निर्माण में जोड़ते रहे। ये भाजपाइयों को पुरानी परंपरा है।
श्री छाबड़ा ने कहा कि मधुसूदन यादव को मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बोलने से पहले खुद सोचना चाहिए कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र में खुद विधायक, जिले का सांसद, मुख्यमंत्री के पुत्र अभिषेक सिंह एवं खुद मधुसूदन यादव के महापौर रहते अपने राजनांदगांव क्षेत्र में चल रहे अमृत मिशन योजना जिसकी लागत लगभग 210 करोड़ रुपए है। उसको भी भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा दिए है।
नागरिकों के घरों में अमृत मिशन में भ्रष्टाचार के कारण ठीक से पानी नहीं मिल पा रहा है। पद में बैठने के बाद पद की मर्यादाओं एवं दायित्वों का पालन खुद इन्होंने नहीं किया है और इनकी पोल जनता के सामने खुद खुल चुकी है। इनको अपना गिरबां झांकना चाहिए।