राजनांदगांव

प्रतिनिधि मंडल ने सीएम  व मंत्री से की मुलाकात
07-Jan-2023 4:00 PM
प्रतिनिधि मंडल ने सीएम  व मंत्री से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 जनवरी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व राजनांदगांव जिले प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से उनके निवास कार्यालय में खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को सौजन्य मुलाकात की।
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री को बताया कि राजनांदगांव जिले की तहसील छुरिया के ग्राम बादराटोला में जंगल सत्याग्रह के दौरान 21 जनवरी 1939 को अंग्रेजों से लड़ते शहीद हुए रामाधीन गोंड की शहादत को याद करते प्रतिवर्ष 21 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है।

प्रतिनिधि मंडल ने इस वर्ष ग्राम बादराटोला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री व मंत्री को दिया। भूपेश बघेल एवं अमरजीत भगत ने इस आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया और कहा कि शहीदों की याद में किए जा रहे ऐसे कार्यक्रमों का हिस्सा बनना गर्व की बात है। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल में सरपंच उषा चंद्रवंशी, तुमेश ठाकरे, गिरधारी साहू, चोवा दास, दिलेश्वर कौशिक, द्रोपदी बाई, गोपी दास, देवकुमार चंद्रवंशी, रामेश्वर कौशिक, शोभाराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
 


अन्य पोस्ट