राजनांदगांव

बनारस में दी जाएगी मुखाग्नि
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 जनवरी। पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक कृष्णा बिसेन का बीती रात निधन हो गया। 72 साल के बिसेन कल रात लगभग 11 बजे पारिवारिक काम से घर लौटे थे। उस दौरान अचानक मुर्छित होकर गिर पड़े। बाद में उनका स्वर्गवास हो गया। उनके सुपुत्र पुरूषोत्तम बिसेन पुलिस विभाग में बतौर प्रधान आरक्षक के तौर पर कार्यरत हैं।
स्व. कृष्णा बिसेन मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे। मूलत: कवर्धा जिले के थान खम्हरिया के रहने वाले स्व. बिसेन ने पुलिस महकमे में लंबी सेवाएं दी। कुछ साल पहले उनके बड़े पुत्र का भी निधन हो गया था। इस बीच पुलिस महकमे ने उनके निधन की खबर से शोक का माहौल है। वहीं मृत्यु पूर्व स्व. बिसेन ने बनारस में अपनी अंतिम संस्कार किए जाने की इच्छा जाहिर की थी। परिवार के सदस्य आज शव लेकर बनारस रवाना हुए। संभवत: कल दोपहर बाद मुखाग्नि देकर उनका दाह संस्कार किया जाएगा।