राजनांदगांव
शीतकालीन कैंप शुरू, समापन 8 को
04-Jan-2023 2:43 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 जनवरी। राजनांदगांव तीरंदाजी संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 3 से 8 जनवरी तक शीतकालीन तीरंदाजी कैंप का आयोजन किया है। एनआईएस कोच राहुल साहू एवं कुशल रजक ने बताया कि कैंप में नए तीरंदाजों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाएगा। पूर्व से अभ्यास कर रहे तीरंदाजी खिलाडिय़ों को गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। तीरंदाजी खेल स्पर्धाओं के बारे में बताया जाएगा। साथ ही साथ इंडियन, रिकर्व, कंपाउंड तीरंदाजी संबंधी सामग्री से परिचय कराया जाएगा। शीतकालीन तीरंदाजी कैंप का समापन 8 जनवरी को होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे