राजनांदगांव

जिला भाजपा ने दी हीराबेन को श्रद्धांजलि
01-Jan-2023 3:55 PM
जिला भाजपा ने दी हीराबेन को श्रद्धांजलि

राजनांदगांव, 1 जनवरी। जिला भाजपा द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, लीलाराम भोजवानी, अशोक शर्मा, सिद्धार्थ सिंह, सुरेश एच. लाल, संतोष अग्रवाल, भरत वर्मा, सचिन बघेल, दिनेश गांधी, अशोक चौधरी, गीता  साहू, विक्रांत सिंह, नीलू शर्मा, रामजी भारती, कोमल जघेल, सरोजनी बंजारे, विनोद खांडेकर, राजेंद्र गोलछा,  सौरभ कोठारी,  तरुण लहरवानी, अतुल रायजादा,  पवन मेश्राम, मोनू बहादुर सिंह, आलोक श्रोती आदि नेताओ ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 वर्षीय माता हीराबेन के दुखद निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते  ईश्वर से प्रार्थना की।  सभी ने हीराबेन को नमन करते कहा कि उन्होंने अपने व्यक्तित्व से ऐसे पुत्र को देश की सेवा के लिए समर्पित किया जो दिन-रात एक करते हैं, जिन्होंने आज पूरे विश्व में सादगी की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।


अन्य पोस्ट