राजनांदगांव

जैतखाम पर पालो चढ़ाया, मनाई जयंती
27-Dec-2022 4:54 PM
जैतखाम पर पालो चढ़ाया, मनाई जयंती

राजनांदगांव, 27 दिसंबर। सतनामी समाज ग्राम मोतीपुर द्वारा गुरु घासीदास की जयंती मनाई गई। साथ ही जैतखाम पर पालो चढ़ाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व सतनामी समाज के प्रदेश मंगलेशर सावलाराम डहरे शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष बोधीराम साहू, महामंत्री रामाधीन देवांगन,  एलबी नगर जनप्रतिनिधि घनश्याम वैष्णव, भाजयुमो कोषाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, सतनामी समाज के भंडारी बृजलाल बघेल,श्री टंडन,उतरा कुर्रे, घना टंडन, कुहूकदास साहू, बोधीराम चंद्रवंशी, लीलाधर तिवारी, राजेश भारती, मोहित टंडन, चंदन साहू, सुखदास टंडन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट