राजनांदगांव

प्रदेश महामंत्री शाहिद का आभार प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 दिसंबर। 26 जनवरी से प्रारंभ होने वाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की रूपरेखा बनाने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम आदेशानुसार अविभाजित राजनांदगांव जिले के राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अं. चौकी की संयुक्त बैठक आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा एवं आगामी रूपरेखा का रोड मेप सर्वसम्मति से तैयार किया।
जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि राहुल गांधी की अगुवाई में निकली भारत जोड़ो यात्रा अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है, इसे निरंतरता प्रदान करने के लिए यह हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा प्रारंभ किया जा रहा है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस से प्राप्त निर्देश से जिला अध्यक्ष पदम कोठारी ने उपस्थित कांग्रेसजनों को अवगत कराया।
प्रदेश महामंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी मोहला-मानपुर-अं. चौकी के प्रभारी शाहिद भाई ने बैठक को संबोधित करते कहा कि देश में जो अराजकता की स्थिति बनी हुई है उसके लिए कांग्रेस के युवा नेतृत्व राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा का शंखनाद किया और जिस प्रकार से यात्रा को सफलता मिली आम जनता का जुड़ाव इससे हुआ, उससे भाजपाई भयभीत हैं और भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर यात्रा जिले और ब्लॉक के बूथों में चल रहे हैं, उसका अच्छा प्रतिसाद हम सब को देखने को मिल रहा है। जिसकी अगली कड़ी में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में हम प्रत्येक बूथ कमेटियों के माध्यम से आम जनता को जोडक़र एकता और अखंडता के साथ संप्रदायिक ताकतों से लडऩे कार्य करना है। राहुल गांधी ने यात्रा से जो शांति का वातावरण निर्मित किया है, उसके लिए राहुल गांधी के प्रति एवं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल सभी के प्रति आभार प्रस्ताव रखा, जिसे सर्व सम्मति ध्वनिमत से पारित किया गया।
बैठक में विधायक भुनेश्वर बघेल एवं छन्नी साहू ने कहा हम सब कांग्रेसजन भारत जोड़ो यात्रा के बाद उसके संदेश को पूरा करने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से बूथ में पहुंचेंगे और हम तन मन धन से कार्य करें यही हमारा मुख्य संकल्प है। बैठक ब्लॉक अध्यक्षगणों ने भी अपने विचार रखे। बैठक में रमेश जैन, गोवर्धन देशमुख, दाऊ भूपेंद्र सिंह, मोती साहू, भागवत साहू, अवध चुरेंद्र, राजेंद्र जुरेशिया, चंदू साहू, अजय मार्कण्डे, घनश्याम देवांगन, रतन यादव, संजीव गोमास्ता, भीखम जैन, अनिल मानिकपुरी, कोमल साहू, रितेश जैन, रमेश साहू, अब्दुल खान, हीरा सोनी, चेतन साहू, रामकुमार पटेल, सुरेश सिन्हा, अशोक जंघेल, प्रकाश ठाकुर सहित कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।