राजनांदगांव

कांग्रेसियों ने मोतीलाल वोरा को दी श्रद्धांजलि
23-Dec-2022 4:26 PM
कांग्रेसियों ने मोतीलाल वोरा को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 दिसंबर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. मोतीलाल वोरा की प्रथम पुण्यतिथि पर 21 दिसंबर को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित पुष्पांजलि अर्पित की गई।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि स्व. वोरा की प्रथम पुण्यतिथि पर 21 दिसंबर को  शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान  श्रीकिशन खंडेलवाल,  कुतबुद्दीन सोलंकी,  विकास त्रिपाठी,  मोहम्मद यहया,   झम्मन देवांगन,  अतुल शर्मा,  अरशद खान,  मामराज अग्रवाल,  पूर्णिमा नागदेवे,  मनीष साहू,  महेश साहू,  मुजीब अहमद,  प्रमोद बागड़ी,  मोहसिन कुरैशी,  विष्णु सिन्हा,  मनीष अग्रवाल,  सुकृत गुप्ता सहित कांग्रेसजनों ने दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।


अन्य पोस्ट