राजनांदगांव

भाजपा ने पाक विदेश मंत्री का फूंका पुतला
18-Dec-2022 4:16 PM
भाजपा ने पाक विदेश मंत्री का फूंका पुतला

राजनांदगांव, 18 दिसंबर। प्रदेश भाजपा के आह्वान पर शनिवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का मानव मंदिर चौक में  पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन के पश्चात वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख एवं जिला अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा हमारे देश भारत को लेकर एवं प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक, शर्मनाक और अभद्र बयानबाजी कर दुस्साहस किया गया। जिसके कारण प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया और पाकिस्तान को चेतावनी भी दी गई कि भारत के आंतरिक मामलों में कोई भी टिप्पणी न करें। इस अवसर प्रमुख रूप से संतोष अग्रवाल, नीलू शर्मा, कचरू शर्मा, विरेंद्र जैन, आलोक श्रोती,  तरुण लहरवानी, गोलू सूर्यवंशी, प्रखर श्रीवास्तव, आकाश चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट