राजनांदगांव

राष्ट्रीय खेल स्पर्धा के लिए 5 विद्यार्थियों का चयन
15-Dec-2022 2:55 PM
राष्ट्रीय खेल स्पर्धा के लिए 5 विद्यार्थियों का चयन

राजनांदगांव, 15 दिसंबर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेंड्री राजनांदगांव के पांच विद्यार्थियों का चयन आंध्रप्रदेश राज्य के गुन्टूर में 18 दिसंबर से आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसमें कक्षा छठवीं के डिलेन्द्र कुमार का चयन शतरंज, कक्षा 10वीं के अनन्या छेदैया एवं अरूणा का चयन कबड्डी, कक्षा 11वीं के सुरेन्द्र कुमार का चयन खो-खो तथा कक्षा 12वीं के आशीष कोमा का चयन योगा के लिए हुआ है। सहायक आयुक्त एसके वहाने एवं प्राचार्य लेखराम मात्रा तथा सभी शिक्षकों ने राष्ट्रीय खेलों में चयन होने पर बच्चों को बधाई दी है। चयनित प्रतिभागी को खेल शिक्षकों के साथ आन्ध्रप्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं।


अन्य पोस्ट