राजनांदगांव

सडक़ सुरक्षा के लिए आयुक्त ने दिलायी शपथ
11-Dec-2022 4:11 PM
सडक़ सुरक्षा के लिए आयुक्त ने दिलायी शपथ

पीडि़तों की मदद करने वाले कर्मियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 दिसंबर।
नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष ने शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को निगम सभागृह में सडक़ सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई। साथ ही हेलमेट लगाकर आने वाले कर्मचारियों एवं दुर्घटना पीडि़तों की मदद कर 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने वाले कर्मचारियों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने सडक़ सुरक्षा के लिए शुक्रवार को निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को निगम सभागृह में शपथ दिलाया कि हम सडक़ पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखेंगे।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने वाहन चलाते समय सुरक्षा के लिए सदा हैलमेट पहनने वाले कर्मचारियों  पंकज मेश्राम, राजेन्द्र कुमार रामटेके एवं तिजाउराम का  सम्मान किया। सम्मान की कड़ी में दुर्घटना पीडितों की अस्पताल पहुंचाने वाले कर्मचारियों में जवाहर सोनी, दीपक यादव तथा उमेश देवांगन  उक्त तीनों कर्मचारियों की सेवाभावना पर उन्हें शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। आयुक्त ने कहा कि हमें सडक़ सुरक्षा के लिए शपथ ही नहीं लेना है, बल्कि अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना है, लोगों को भी पालन कराना है।  इस अवसर पर सुदेश सिंह,  यूके रामटेेके,  सुनील अग्रहरि, संजीव कुमार मिश्रा, अशोक चौबे सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट