राजनांदगांव
गौठान में तार फेसिंग के लिए 3 लाख स्वीकृत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 दिसंबर। कलेक्टर डोमन सिंह के प्रयासों से राजनांदगांव जनपद पंचायत के मालपुरी में नवीन गौठान संचालित किया जा रहा है। गौठान में गोबर खरीदी का कार्य शुरू हो गया है। एक माह के भीतर 10 क्ंिवटल गोबर की खरीदी की गई है। कलेक्टर ने शुक्रवार यहां पहुंचकर गौठान संचालन और गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने यहां पैरादान करने आए बिंदु साहू को सम्मानित किया। कलेक्टर ने गौठान की सुरक्षा के लिए फेसिंग करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने 3 लाख रुपए की तत्काल स्वीकृति देते गौठान में तार फेंसिंग करने कहा। जिससे सुरक्षा के साथ गौठान का उचित रख रखाव के साथ संचालन किया जा सके। गांव की सरपंच दिव्या हिरवानी ने कलेक्टर का आभार व्यक्त किया और उन्होंने फेसिंग के लिए शेष राशि पंचायत फंड से करने की अपनी सहमति दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।