राजनांदगांव

एकता और अखंडता के लिए भारत जोड़ो यात्रा जरूरी - कुलबीर
05-Dec-2022 4:43 PM
एकता और अखंडता के लिए भारत जोड़ो यात्रा जरूरी - कुलबीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 5 दिसंबर।
केंन्द्र सरकार की तानाशाही रवैये व गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश में फैली अराजकता व साम्प्रदायिकता को दूर करने व देश में पुन: एकता और अखंडता कायम देश प्रेम की भावना जागृत हो। जिसको लेकर कांग्रेस के  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है। जिसका अनुशरण करते राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 4 दिसंबर को कैलाश नगर वार्ड नं 30 से यात्रा की शुरूआत हुई, जो वार्ड का भ्रमण कर श्रीराम धर्मकांटा में यात्रा का समापन हुआ।
शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहर अध्यक्ष छाबड़ा के नेतृत्व में राजनांदगांव विधानसभा के अंतर्गत दक्षिण ब्लॉक के कैलाश नगर वार्ड 30 से बाबा जलाराम की पूजा-अर्चना कर यात्रा प्रारंभ हुई, जो रामनगर में शंकर नगर में शंकर मंदिर, रामनगर में हनुमान मंदिर, सांई मंदिर को प्रणाम कर श्रीफल व फुल माला चढ़ाते आगे निकली, जो श्रीराम धर्मकांटा के पास यात्रा का समापन हुआ। यात्रा दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की पाम्पलेट-पोस्टर का वितरण करते रहे। 
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन करते उनका हौसला अफजाई करते रहे। वहीं शहरवासियों को राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा का वार्डवासियों द्वारा खुले दिल से स्वागत कर अपना जनसमर्थन करते दिखे। दक्षिण ब्लॉक महामंत्री  राजेश चौहान की अगुवाई में वार्ड के नागरिकों द्वारा यात्रा का स्वागत किया एवं यात्रा में वार्डवासियों को शामिलकर भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य बताते पाम्पलेट का वितरण करते रहे।
श्री छाबड़ा ने मोदी सरकार को आडे हाथों लेते कहा कि आठ साल पहले देश की जनता को झूठ बोलकर भाजपा ने केंन्द्र में सरकार बनाई और आज देश की क्या स्थिति है यह सभी जानते है। 
महंगाई से आज चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है देश की एकता आज खतरे में आ गई है। आज कें्रन्द्र की मोदी सरकार देश को खंड-खंड कर रही है। जिसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को जरूरी कदम उठाना पड़ा और देश की एकता अखंडता व अस्तित्व को बचाने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। जिसका आज पूरा देश जनसमर्थन कर रही है। यात्रा में महापौर हेमा देशमुख, आफताब आलम, झम्मन देवांगन, नासिर जिंदरान, आसिफ अली, अमिन हुद्दा, गणेश पवार, मनीष साहू, मामराज अग्रवाल, प्रज्ञा गुप्ता, मेहुल मारू, प्रमोद बागड़ सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट