राजनांदगांव

खैरागढ़ थाना प्रभारी राजेश डीएसपी पद पर पदोन्नत
30-Nov-2022 12:14 PM
खैरागढ़ थाना प्रभारी राजेश डीएसपी पद पर पदोन्नत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 नवंबर।
खैरागढ़ थाना प्रभारी राजेश साहू डीएसपी पद पर पदोन्नत हुए हैं। 1998 बैच के उप निरीक्षक के तौर पर पुलिस महकमे में शामिल हुए राजेश साहू का नाम डीएसपी पदोन्नत सूची में दर्ज है। राज्य सरकार ने इस बैच के लगभग 18 अफसरों को डीएसपी पद पर प्रमोट किया है। इसमें ज्यादातर थानों में पदस्थ हैं। राजेश साहू की गिनती अच्छे अफसरों में होती है।

तकनीकी पुलिसिंग  के लिए उनका पूरा ध्यान रहा है। वह कांकेर के घोर नक्सल प्रभावित पखांजूर के अलावा धमतरी कोतवाली, नगरी, भिलाई के बाद राजनांदगांव जिले में पदस्थ हुए। वह राजनांदगांव शहर के बसंतपुर, ग्रामीण थाना लालबाग के अलावा केसीजी जिले के खैरागढ़-छुईखदान में पदस्थ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पदोन्नत अफसरों की नए सिरे से अनुभागों में पोस्टिंग होगी। श्री साहू को आला अफसरों ने बधाई-शुभकामनाएं दी है।
 


अन्य पोस्ट